फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध खनन के आरोप में मिट्टी लदी पीएनसी की टीपर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। एसडीएम नवीन प्रसाद ने अवैध खनन कर लाई जा रही मिट्टी लदी पीएनसी की एक टीपर को सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाया गया है। बावजूद इसके चोरी छिपे कुछ लोगों द्वारा खनन किए जाने की सूचना मिल रही थी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले थे। देर रात में ग्राम पुरैनिहा के पास एक भाट मिट्टी लदी टीपर आती हुई दिखाई दी। इसे रोककर पूछताछ करने पर उक्त वाहन हाईवे निर्माण की कार्यदायी संस्था पीएनसी की निकली। तत्काल प्रभाव से टीपर को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वाहन नौतनवा पुलिस की सुपुर्दगी में देते हुए थानेदार को अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें