फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कॉन्वेंट को टक्कर दे रहा पीएमश्री का प्राथमिक विद्यालय

Mon, 29 Jul 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। प्रधानमंत्री-श्री योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदल रही है। बहरौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय सरकार के दावे पर खरा उतर रहा है। यह सरकारी स्कूल प्राइवेट कांवेंट स्कूलों को टक्कर दे रहा है।
विज्ञापन

यहां की व्यवस्था और शिक्षा निजी स्कूलों से बेहतर है। इतना ही नहीं इसे और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार विकसित किया जा रहा है। इस विद्यालय में 252 बच्चे पंजीकृत हैं। जिनकी हर रोज करीब 90 फीसदी उपस्थित भी रहती है। स्कूल में प्रधानाध्यापक सहित सात शिक्षकों की तैनाती भी है।

अभिभावक सुरेश, अंजली देवी, सुबास भारती, परमेश्वर आदि ने कहा की सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा नहीं मिलने के वजह से लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री-श्री योजना में चयनित प्राथमिक विद्यालय बहरौली ने प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

इस स्कूल में प्राइवेट स्कूलों से अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं। यहां बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश भी बोलना भी सीख रहे हैं। बेहतर शिक्षा के कारण विद्यालय में बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रबंध और शिक्षा की गुणवत्ता प्राइवेट स्कूल से बेहतर है। आमतौर पर सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से कम आंका जाता है, लेकिन यह सरकारी स्कूल एक मिसाल बनती जा रही है।

खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि यहां के शिक्षकों के प्रयास से ऐसा संभव हो पाया है। यह विद्यालय सुविधाओं में निजी विद्यालयों को मात दे रहा है। शिक्षकों के प्रयासों से विद्यालय के परिसर के दीवारों पर शानदार पेंटिंग और साफ-सुथरे शौचालय और बच्चों की बढ़ती संख्या स्कूल में बदलाव की कहानी बयां कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें