फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आवास योजना की अंतिम सूची से नाम कटने पर मुख्यमंत्री से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। ब्लॉक के ग्राम पंचायत नईकोट के राजस्व गांव महुआरी निवासी निराश्रित महिला सीमा ने जीरो पावर्टी प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम लाभार्थी सूची से नाम कटने पर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। सीमा का कहना है कि वह दैनिक मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। परिवार के साथ कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। लंबे समय से उन्हें पक्के आवास की उम्मीद थी। योजना के तहत हुई जांच में वह पात्र भी पाई गई थीं। इसके बावजूद बजट जारी होने के बाद सामने आई अंतिम लाभार्थी सूची में उनका नाम शामिल नहीं है। अंतिम सूची से नाम गायब होने के बाद परिवार को निराशा हुई है। महिला ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें