फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: होली में बजाया सांप्रदायिक और अश्लील गीना तो जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। होली की आड़ में कहीं हुड़दंग या फिर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो इसको लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। रविवार की सुबह थानेदार ने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें कड़ी हिदायत दी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कहा कि जारी गाइडलाइन के अनुरूप ही डीजे बजाएं। होली के दिन यदि किसी भी डीजे संचालक ने सांप्रदायिक या अश्लील गीत बजाया तो डीजे को सीज कर संचालक को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक विकास गौड़, अजय, विनोद कुमार, लक्ष्मण मौर्य, सुजीत, सरवन, भास्कर गिरी, अनुज, सहेंद्र कुमार, सत्यदेव, अयोध्या, गणेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें