स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स का ट्रायल देते खिलाड़ी
महराजगंज। छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में घास, जलभराव और दुर्व्यवस्था के बीच शनिवार को एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। घास और जलभराव के चलते खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम पिछले कुछ माह से दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया है। बारिश के कारण स्टेडियम में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी है। बड़े-बड़े घास उगे हुए हैं, जबकि जिम्मेदार घास की समय-समय पर कटाई कराने का दावा करते हैं। स्टेडियम पर कितना ध्यान दिया जाता है इसका उदाहरण वहां की स्थिति बयां कर रही है। सुबह शाम लोग यहां टहलने चले आते हैं और मना करने पर झगड़ने लगते हैं। शनिवार को ट्रॉयल देने पहुंचे खिलाड़ियों ने कहा कि प्रशासन को इधर ध्यान देने की जरूरत है। बारिश, घास और जलभराव के कारण स्टेडियम की खेल गतिविधियां ठप रहीं तो अभ्यास प्रभावित हो रहा है।
40 खिलाड़ियों ने लिया ट्रायल में हिस्सा
यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन महराजगंज के 40 खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल दिया। प्रशिक्षक कमलेश शर्मा की देखरेख में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया।
स्टेडिमय में चल रहा बैंडमिंटन कोर्ट व अन्य निर्माण कार्य
स्पोर्टस स्टेडियम में सात करोड़ की लागत से बैडमिंटन कोर्ट, सिंथेटिक ट्रैक, वालीबाल कोर्ट आदि कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें अब तक 30 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 15 मार्च से शुरू हुआ कार्य 31 मार्च 2025 तक पूर्ण होने की उम्मीद है।