फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा की तैयारी में जुटे खिलाड़ी

Sat, 06 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जून में होगी प्रतियोगिता, जिले स्तर पर स्वर्ण पदक पाने वाले लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम के परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई। जून में प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को जानकारी दी गई। इस में 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि सदर एसडीएम मो. जसीम ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा का बेहतरीन साधन है। बेटियों के लिए बेहद जरूरी है। इस विधा का प्रशिक्षण प्राप्त कर खिलाड़ी अच्छा कॅरियर बना सकते हैं।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि जून में प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी। इसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रतिभागी ही शामिल होंगे। प्रतियोगिता में सदर, निचलौल, सिसवा, घुघुली, पनियरा, मुजरी, धानी, बृजमनगंज, नौतनवां से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सब जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर बालक व बालिका वर्गों में हुई। इस मौके पर दशरथ गुप्ता, सलीम खान, रत्नेश चंदा, प्रशांत सिंह, डॉ. एमके शर्मा, आदित्य जायसवाल, चंदन पटेल, राहुल राय, संजय सैनी, उत्सव शर्मा, रामनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें