परसामलिक। उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बुधवार को कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में जो भी भक्ति गीत बजाए जाएं वह धीमी आवाज में बजाए जाएं। त्योहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा शुरू न करें।उन्होंने यह निर्देश थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में दिए। बैठक में नगर के संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों में पानी की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया, ताकि आग लगने पर उसे तत्काल बुझाया जा सके। इस मौके पर महेंद्र बहादुर सिंह, रामजीत, संजय यादव, बैजनाथ यादव, जितेंद्र वर्मा, अब्दुल बकी मलिक, अहमद, अनिल यादव, कांग्रेस यादव, राकेश कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।