महराजगंज। आईटीएम इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन व दिव्या कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन चेहरी के संयुक्त तत्वावधान में विशेष शिक्षा संकाय के प्राचार्य अवनीश कुमार मिश्र ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधराेपण जरूरी है। कार्यकारिणी निदेशक संतोष श्रीवास्तव, उप निदेशक डीके सिंह, डीन एकेडमिक अमित मिश्र, वीके पटेल, आरबी सिंह, अमित कौशल, शाहबाज अहमद, नूरदिन खां, नीतेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद