फरेंदा। क्षेत्र के खेल स्टेडियम पिपरा विशंभरपुर में दो दिवसीय सांसद ग्रामीण खेल स्पर्धा का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। समापन के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साधुशरन ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। दो दिवसीय खेल स्पर्धा के विभिन्न खेलों में कुल 412 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लेमन रेस में महिमा प्रथम, खुशी द्वितीय, जूनियर पुरुष संवर्ग में 100 मी दौड़ में कुर्बान अली प्रथम, अंकुश द्वितीय, 200 मी दौड़ में अवनीश प्रथम, कृष्णा द्वितीय, 400 मी दौड़ में आकाश प्रथम, सूरज द्वितीय, जूनियर महिला संवर्ग 100 मीटर दौड़ में मार्था प्रथम, तन्नू द्वितीय, सीनियर पुरुष संवर्ग 100 मीटर दौड में आकाश प्रथम एवं अरुण द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में अरुण प्रथम एवं दुर्गेश द्वितीय स्थान प्राप्त किए। कबड्डी बालक जूनियर वर्ग में विजेता कुर्बान अली कबड्डी टीम परसिया एवं उपविजेता योद्धा कबड्डी टीम पिपरा खल्ली रही। सीनियर कबड्डी पुरुष संवर्ग में रॉयल चैलेंजर्स पिपरा विशंभरपुर विजेता एवं आजाद पार्टी टीम उपविजेता रही। कबड्डी महिला संवर्ग में विजेता जंगल जोगियाबारी टीम विजेता एवं पिपरा विशंभरपुर उपविजेता रही। खो-खो महिला संवर्ग में भगवत नगर टीम विजेता एवं जंगल जोगियाबारी टीम उपविजेता रही। रस्साकशी में पिपरा विशम्भरपुर टीम विजेता एवं रॉयल चैलेंजर्स टीम उपविजेता रही। वहीं कुश्ती के 55 किलो भारवर्ग में परवेज प्रथम, अफरोज द्वितीय, 65 किलो भार वर्ग में सुधीर प्रथम, सूर्या द्वितीय स्थान प्राप्त किए। इस दौरान खेल प्रभारी श्रीचंद एवं सह खेल प्रभारी विशाल द्विवेदी अरविंद कुमार गौड़, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक शैलेश पांडेय, उमेशचंद, बलराम यादव मौजूद रहे।