पनियरा सड़क किनारे लगे बालू व गिट्टी के ढेर।संवाद
पनियरा। पनियरा मार्ग पर जगह जगह सड़क के किनारे लगे बालू और गिट्टी आदि के ढेरों से किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। क्षेत्र के महेंद्र चौधरी, दीपू प्रसाद, राधेश्याम, विजय कुमार, सतीश, विवेक, बुझारत, परशुराम आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया। उप जिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सड़क के किनारे अवैध रूप से रेत-बालू आदि का भंडारण कर सड़क एवं यातायात अवरुद्ध करने वालों को नोटिस देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद