फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भौतिक सत्यापन कर अपात्रों के नाम आवास की सूची से हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास के लिए जिले को जो लक्ष्य प्राप्त है उससे डेढ़ गुना से अधिक लोग अभी लाभान्वित किए जाने वाली सूची में हैं। ऐसे में दिशानिर्देश के मुताबिक भौतिक सत्यापन करते हुए अपात्रों के नाम को अविलंब सूची से हटाएं। ताकि पात्रों को त्वरित रूप से आवास सुविधा का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

ये निर्देश मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने विकास भवन सभागार में छह ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों की बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी दशा में पात्र परिवार का नाम सूची से न हटने पाए। स्वीकृति के बाद अपात्र पाए जाने के विरुद्ध खंड विकास अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। स्वीकृति के बाद ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर लाभार्थियों को योजना के विषय में जागरूक किया जाए। आवास के निर्माण को छह माह में पूरा कराने के लिए प्रेरित किया जाए। ग्राम सचिवालय पर पात्रों की सूची की वाल पेंटिंग कराई जाए। यदि कोई व्यक्ति धनराशि की मांग कर रहा है तो इसकी सूचना सचिव, खंड विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक व उनके मोबाइल नंबर पर दी जाए। इस दौरान परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, बीडीओ अजय श्रीवास्तव, चंद्रशेखर कुशवाहा, शमा सिंह, रजत गुप्ता, मनोज यादव व रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें