फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौ अनुबंधित बसों को जारी हुई परमिट, कम होगी समस्या

Sun, 12 May 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रोडवेज बसों से इन दिनों यात्रा मुश्किल बनी हुई थी। अधिकतर बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने के कारण गोरखपुर और ठूठीबारी रूट को छोड़कर अन्य स्थानों के लिए यात्रियों को बस का इंतजार करना पड़ रहा था। लेकिन विभाग ने अब समस्या को दूर करने के 9 बसों के संचालन का अनुबंध करते हुए परमिट जारी की है। सभी छोटी बसें हैं जो चिउंटहा, पनियरा रूट पर संचालित होंगी। इस रूट पर बसों का संचालन न होने से यात्रियों को दिक्कत थी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रोडवेज बसें भेज दी गई हैं। महराजगंज डिपो में कुल 57 रोडवेज की बसें हैं जिनमें से 5 तकनीकी खराबी अथवा चालक परिचालक की कमी से कार्यशाला में खड़ी हैं। शेष बसों में से 22 बसें चुनावी ड्यूटी में चली गया हैं। ऐसे में गोरखपुर और ठूठीबारी ही ऐसा रूट है जिसपर रात्रि 9:30 बजे तक मिल जाएगी। शेष रूट पर इक्का दुक्का बसें हीं संचालन में हैं। पनियरा और चिउटहां, सेंदुरिया रूट पर रोडवेज की बसें ही नहीं है वहीं फरेंदा रूट पर सिर्फ एक बस संचालित है। समस्या से उबरने के लिए रोडवेज बसों के बेड़े में 9 बसों का अनुबंध करके परमिट जारी किया गया है। यह बसें इसी माह से संचालित हो सकेंगी। नई बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में हो रही दुश्वारियां समाप्त होंगी। विभिन्न रूट पर बस जाने के लिए लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
22 बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से कुछ समस्या हुई है। बाहरी बसें भी कम आएंगी। 25 के बाद बसों के आने की संभावना है। नौ नई बसों का भी अनुबंध हुआ है। इनके संचालन से समस्या समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वजीत वर्मा, एआरएम रोडवेज, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें