महराजगंज। स्थायी लोक अदालत के आदेश के बाद बीमा कंपनियों ने दो मामलों में एवार्ड राशि जमा की। बृहस्पतिवार को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश मालवीय ने याचियों को भुगतान के लिए चेक प्रदान किए। अहसानुलहक बनाम नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में आठ जून को आदेश पारित हुआ था। आदेश के अनुपालन में बीमा कंपनी ने 15,540 रुपये की एवार्ड राशि जमा की, जिसका चेक अहसानुलहक को दिया गया। वहीं नीतू बनाम फ्यूचर जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 15 जून को आदेश पारित हुआ था। इसमें 15 लाख 60 हजार रुपये की एवार्ड राशि का चेक नीतू को प्रदान किया गया। इस दौरान लोक अदालत की सदस्य गुंजा राय, प्रियंका तिवारी, अधिवक्ता रामभवन यादव और याची अहसानुलहक मौजूद रहे।