फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साड़ के आतंक से कस्बे के तीन मोहल्ले के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कई लोगों को कर चुका है घायल, वाहनों की सुरक्षा को लेकर लोग भयभीत हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के तीन वार्ड सुभाषनगर, इंदिरा नगर, वीर बहादुर नगर में पिछले छह माह से छुट्टा सांड़ के आतंक से लोग परेशान हैं। कई राहगीरों पर पीछे से अपने सींघ से वार कर घायल कर चुका है। घर के सामने खड़ी बाइकों पर कूद चढ़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दे रहा है। चार पहिया वाहनों को रगड़ दे रहा है। वार्ड के बाशिंदों ने नगर पालिका व जिला प्रशासन से सांड़ को पकड़ किसी पशु आश्रय में छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन


सुभाषनगर वार्ड के निवासी त्रिलोकीनाथ शुक्ल, रामेश्वर धर द्विवेदी, प्रीतम, पीके सिंह समेत अन्य लोगों ने सांड़ को किसी पशु आश्रय स्थल में छोड़ने की मांग की। इस मामले में सुभाषनगर वार्ड सभासद अमितेश गुप्ता ने बताया कि तीन बार उस सांड़ को पकड़ कर छुड़वाया जा चुका है। बार-बार वह लौट आ रहा है। इस समस्या को जिला प्रशासन से अवगत कराया जाएगा। नगर पालिका के ईओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छुट्टा सांड़ को पकड़ गोशाला भेजा जाएगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें