फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी की बाइक लेकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

Thu, 11 Jul 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला बरगदवा में 28 जून की रात दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। चोरी की बाइक के साथ मंगलवार की देर रात में ग्रामीणों ने एक युवक को रामपुर बुजुर्ग में ईंट भट्ठे के पास पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला बरगदवा निवासी रामप्रकाश मल्ल की बाइक बीते 28 जून को चोरी हो गई थी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन थाने पर बाइक चोरी के संबंध में केस दर्ज नहीं हुआ। रामप्रकाश ने बताया कि बगल के गांव रेहांव निवासी एक युवक पर बाइक चोरी करने का संदेह था। मंगलवार की रात 10 बजे एक युवक बाइक लेकर रेहांव गांव की सड़क पर दिखाई दिया, संदेह होने पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ उसे रोकना चाहा लेकिन वह भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर रामपुर बुजुर्ग में पकड़ लिया। बाइक व आरोपी को पुलिस कोतवाली ले गई है। बागापार चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें