फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रात में खाद लेकर जा रहे एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
्यामदेउरवां में बरामद खाद।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
रात में खाद लेकर जा रहे एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन

परतावल। रात में खाद लेकर जा रहे एक व्यक्ति को रोक कर कुछ लोगों ने पूछताछ की तो वह सटीक जवाब देने के बजाय, इधर-उधर की बात करने लगा। सोमवार देर रात परतावल ब्लॉक के श्यामदेउरवां में एक व्यक्ति को गाड़ी में लादकर ले जा रहे पांच बोरी डीएपी खाद के साथ पकड़कर नोकझोक के बाद छोड़ दिया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को साधन सहकारी संघ द्वारा खाद का वितरण किया जा रहा था। इस केन्द्र पर अब तक लगभग 1300 बोरी खाद आ चुका है। जिसमें से 1180 बोरी का वितरण किया जा चुका है। वहीं 900 बोरी यूरिया में महज 75 बोरी यूरिया ही बाटी गई है। सोमवार को तमाम किसानों को यह कहकर वापस कर दिया गया कि खाद समाप्त हो गई है। किसानों का कहना है कि जब खाद पांच बजे ही समाप्त हो गई थी, तो रात को पांच बोरी खाद दी गई। ग्रामीण राजेन्द्र, सुरेन्द्र, रामनगीना शर्मा, मनीष, डबलू, शिवनाथ आदि ने खाद की कालाबजारी करने वाले लोगों के विरुद्ध करवाई करने की मांग की। केन्द्र प्रभारी प्रेमसुंदरी ने बताया कि पांच बजे वितरण बंद कर हम चले गए थे। हो सकता है, वह दिन में ही खाद लेकर रख लिया हो। उपजिलाधिकारी सदर मो. जासिम ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें