महराजगंज। जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। दूरदराज से बुखार, पेट दर्द, उल्टी, चर्म रोग के मरीज इलाज कराने पहुंचे लोगों ने सेहत की जांच कराई। कुल 1504 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 598 पुरुष, 613 महिला व 293 बच्चे शामिल रहे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मौसमी बीमारियों से पीड़ित ज्यादा मरीज इलाज कराने आए। मरीजों का इलाज कर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। संवाद