फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी अनुदान के लिए लोगों में रुचि नहीं

Sun, 10 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पिछड़ा वर्ग के आवेदकों का व्यक्तिगत शादी अनुदान के लिए आवेदन करने में रूचि नहीं है। इस बार कुल 501 आवेदकों को योजना से लाभान्वित करने के लिए धनराशि मिली है, मगर अभी तक महज 155 को ही धनराशि भेजी जा सकी है। अन्य आवेदकों की ओर से रूचि नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

जिले में व्यक्तिगत शादी अनुदान के रूप में समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण में व्यक्तिगत योजना को बंद कर दिया गया है। इन दो विभागों के आवेदकों को अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम से लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से अभी भी व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना चलाई जा रही है। इस बार आवेदन शुरू हुआ तो हर कदम पर ओटीपी के चक्कर में लोगों ने आवेदन में रूचि नहीं लिया। कम आवेदन देख निदेशालय ने व्यवस्था में कुछ ढ़ील दी, फिर भी अभी आवेदन नहीं बढ़ पा रहे हैं। इससे जहां धन विभाग में जस का तस पड़ा है, वहीं उसकी सार्थकता सिद्ध नहीं हो पा रही है।

आवेदन कर अभी भी लाभ उठा सकते हैं आवेदक

पिछड़े वर्ग के 346 आवेदकों को अभी योजना से लाभान्वित करने के लिए धन विभाग के पास है, आवेदक जल्द से जल्द विभागीय वेबसाइट पर आवेदन कर 20 हजार रुपये की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछड़ा वर्ग के ऐसे आवेदक जो व्यक्तिगत शादी अनुदान का लाभ चाहते हैं वे तत्काल आवेदन करें, जिससे कि उन्हें लाभान्वित किया जा सके।



कन्हैया यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें