फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था से लोग नाराज

विज्ञापन
लो वोल्टेज एवं जर्जर तार के विरोध में धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था से लोग नाराज
विज्ञापन

अवर अभियंता को ज्ञापन सौंप सुधार की मांग की
12 सितंबर तक सुधार नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बृजमनगंज (महराजगंज)। कस्बे में लो वोल्टेज, विद्युत कटौती एवं जर्जर तार की समस्या दूर नहीं होने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा। कहा कि समस्या दूर नहीं हुई तो 12 सितंबर से आंदोलन तेज करेंगे।
सपा नेता विनोद जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा ने कहा कि बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। रहती भी है तो लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर तार बदलने में भी निगम रुचि नहीं ले रहा है। विद्युत से संचालित होने वाले उपकरण बेकार पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में दो से तीन घंटे बिजली मिल पा रही है। विद्युत आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से क्षेत्र में कारोबार पर असर पड़ रहा है। बच्चों, बीमारों, बुजुर्गों को उमस से परेशानी हो रही है। रात में भी बिजली का यही हाल है। विद्युत निगम के अधिकारियों को जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं रह गया है। इस दौरान अजय, उमेश, संजय, शिवा, रामगोपाल, मोनू, विजयपाल, रामू शर्मा, लक्ष्मण, अनिल, शिब्बन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें