फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आधार प्रमाणीकरण के लिए बैंक पहुंचाए जाएंगे पेंशनर, होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के सभी ब्लॉकों व निकायों में अब तक 20851 बुजुर्गों का नहीं हो सका है आधार प्रमाणीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत वंचित 20,851 पेंशनरों को आधार प्रमाणीकरण के लिए बैंक पहुंचाया जाएगा। ग्राम सचिव और पालिका कर्मचारी उन्हें बैंकों में ले जाकर उनके आधार का प्रमाणीकरण कराएंगे, जिससे कि उन्हें पेंशन की धनराशि प्राप्त हो सके।
पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने वाले बुजुर्गों का प्रत्येक वर्ष सत्यापन होता है। समाज कल्याण विभाग ने इस वर्ष से बिना आधार प्रमाणीकरण धनराशि खाते में न भेजने की व्यवस्था बनाई है, ऐसे में जब तक वंचित 20,851 लोगों का प्रमाणीकरण नहीं हो जाएगा, उन्हें धनराशि नहीं भेजी जाएगी। बुजुर्गों की समस्या को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बुजुर्गों का आधार प्रमाणीकरण एनपीसीआई पोर्टल पर अपडेट कराने के लिए ग्राम सचिवों व पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी दी है। सभी अपने गांवों के वंचित बुजुर्ग को बैंक पहुंचाते हुए उनकी मुश्किलों को दूर करने में सहभागी बनेंगे।
विज्ञापन

-
निचलौल ब्लॉक व सिसवा पालिका में सर्वाधिक वंचित
निचलौल के सर्वाधिक 4,238, पनिसरा के 2,499, बृजमनगंज के 2,259, मिठौरा के 2,107, लक्ष्मीपुर के 2,026, धानी के सबसे कम 291,घुघली के 1,709, सदर के 1,399, नौतनवां के 1,440, सिसवा के 1,086, फरेंदा के 838 व परतावल के 811 पेंशनर का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। वहीं निकायों में नगर पालिका सिसवा के 69, नगर पंचायत सोनौली के 54, फरेंदा के 19, घुघली में दो व निचलौल में एक पेंशनर तथा नगर पालिका महराजगंज के दो व नौतनवां के एक पेंशनर का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आधार प्रमाणीकरण के लिए पेंशनरों को बैंक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए ग्राम सचिवों व पालिका के कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। बीडीओ व अधिशासी अधिकारी को नियमित रूप से पर्यवेक्षण का भी निर्देश दिया गया है।
अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें