फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें

Wed, 15 Mar 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
चौकीदारों को साफा देते पुलिस महानिरीक्षक।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ने एसएसबी व पुलिस समेत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ की बैठक
विज्ञापन

फरेंदा। गांव में कोई भी अपरिचित व्यक्ति लगातार किसी जगह पर रह रहा हो तो उसकी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाय। अगर पर देशविरोधी गतिविधि कर रहा हो तो उसकी जानकारी पुलिस व हलका प्रभारी व बीओपी को दें।
ये बातें पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जे. रविंद्र गौड़ ने फरेंदा सर्किल के कोल्हुई स्थित एक होटल में ऑपरेशन कवच के तहत भारत-नेपाल बार्डर क्षेत्र की ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और एसएसबी व पुलिस के साथ बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने शासन की मंशा के अनुसार आपरेशन कवच के तहत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के 10 किलोमीटर के अंदर आने वाले ग्रामीणों को सीमा सुरक्षा से जोड़ने के लिए ग्राम सुरक्षा समिति सदस्यों को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। आपरेशन कवच के तहत सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व आपरेशन त्रिनेत्र के तहत कैमरा लगवाने वाले संभ्रांत व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ग्राम चौकीदारों को साफा देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, एसएसबी कमांडेंट, सीओ फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र, नौतनवां सीओ व एसएसबी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

कोल्हुई थानाध्यक्ष को मिला प्रशंसा चिह्न: कोल्हुई थानाध्यक्ष को आपरेशन कार्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने आईजी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें