महराजगंज। शांति बाल विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनेवा में वार्षिक खेलकूद समारोह के दूसरे दिन बैडमिंटन, खो-खो, दौड़, रिले रेस, शतरंज, शॉटपट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, रस्साकशी आदि खेलों का आयोजन हुआ। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक अंकुर कुमार गुप्ता ने किया।
बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ब्लू हाउस के पवन विश्वकर्मा प्रथम, येलो हाउस के विवेक यादव द्वितीय एवं ग्रीन हाउस के मोहम्मद कैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में ग्रीनहाउस की खुशी प्रथम, रेड हाउस की नाजिया द्वितीय एवं ब्लू हाउस की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस बालक वर्ग में ग्रीन हाउस ने प्रथम, ब्लू हाउस ने द्वितीय एवं रेड हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस बालिका वर्ग में रेड हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय एवं ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालक वर्ग डबल्स में ब्लू हाउस ने प्रथम एवं ग्रीनहाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने प्रथम एवं ब्लू हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज बालक वर्ग में रेड हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय तथा बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम एवं येलो हाउस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेपण बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, प्रियंका द्वितीय एवं शबाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अतिकुल्लाह प्रथम स्थान, आकाश द्वितीय स्थान एवं विजय चौधरी तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में पवन प्रथम, हजरत द्वितीय व अनुराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम नित्या द्वितीय व नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक बालक वर्ग में मोहम्मद अफराइन प्रथम, अतिकुल्लाह द्वितीय एवं लक्की तृतीय स्थान, बालिका वर्ग में प्रीति यादव प्रथम, नीलम द्वितीय एवं साक्षी तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने येलो हाउस को हराकर तथा रेड हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर फाइनल में जगह बनाई।