फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिव्यांग शौचालय की दुर्गंध से मरीज परेशान

Wed, 10 May 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बदहाल शौचालय।संवाद
विज्ञापन
दुर्गंध से वार्ड में भर्ती मरीजों को होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल के ओपीडी गेट पर ही बना दिव्यांग शौचालय बेहाल है। यहां शौच करने दिव्यांग परहेज करते हैं। ओपीडी के बाहर जलभराव के कारण दुर्गंध से मरीजों को परेशानी हो रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मरीजों के साथ ही तीमारदार परेशान रहते हैं, लेकिन अधिकारी समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं।
अस्पताल परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता कराई जाती हैं, लेकिन स्वच्छता के प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में शासन की ओर से संचालित योजनाओं का असर नहीं दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी के बगल में नाली ओवरफ्लो है। ऑक्सीजन प्लांट के सामने नालियां टूटी हैं।
विज्ञापन

बजबजा रहीं नालियों से उठने वाली दुर्गंध, नवजात शिशु देखभाल इकाई में भर्ती मरीजों के साथ आए तीमारदारो को परेशान कर रही है। सर्जिकल वार्ड तक दुर्गंध पहुंच रही है। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल की स्वच्छता ब के लिए प्रयास जारी है। ऑक्सीजन प्लांट के सामने, ओपीडी के बगल में कुछ जगहों पर जलभराव को ठीक करा दिया जाएगा।
...

हल्की बारिश में भी ओपीडी गेट पर होता होता जलभराव
अस्पताल में आए सत्यप्रकाश, राकेश ने बताया कि अगर हल्की बारिश में भी ओपीडी गेट पर जलभराव हो जाता है। अस्पताल प्रशासन की ओर से समय रहते इसे ठीक नहीं कराया गया तो समस्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

...
कूड़ा उठान में होती देरी
बाहरी परिसर में कूडा उठान में देरी किया जाता है। पोषण पुनर्वास के सामने कई दिनों तक कूड़ा एकत्र रहता है, लेकिन जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें