महराजगंज। जिला मुख्यालय से नेपाल सीमा के नौतनवा तहसील तक जाने के लिए नियमित रोडवेज सेवा नहीं है। बस कभी चलती है तो कभी बंद हो जाती है। मुख्यालय हर रोज अस्पताल व कोर्ट कचहरी के लिए नौतनवा से लोग आते हैं। लेकिन इन्हें महराजगंज पहुंचने के लिए टेंपो व टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। लोगों के मुताबिक समस्या का समाधान सीधी बस सेवा संचालित होने से मिल सकती है। कुछ दिन पहले सीधी बस सेवा शुरू हुई थी, लेकिन यह कभी चलती है तो कभी बंद हो जाती है। राकेश, प्रकाश, जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि बस संचालित होने का कोई निर्धारित समय नहीं है। इससे परेशानी होती है। जिम्मेदार बताते हैं कि बस संचालित हो रही है। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि समस्या का समाधान करने के लिए कारगर पहल की जा रही है।