नौतनवा। रेलवे प्रशासन ने सोमवार से 27 अक्तूबर तक चार पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया है। मंगलवार को छपरा से नौतनवा आने वाली और नौतनवा से छपरा जाने वाली नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी 27 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को रोडवेज बस से अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ी।
छपरा से नौतनवा रेलवे स्टेशन आने वाली 15105 इंटरसिटी एक्सप्रेस व नौतनवा से छपरा जाने वाली 15106 इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर कैंट से नौतनवा तक 27 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया है। यह ट्रेन गोरखपुर कैंट स्टेशन से छपरा के बीच चलेगी लेकिन नौतनवा नहीं आएगी। मंगलवार को ट्रेन पकड़ने आए यात्री ट्रेन निरस्त होने के कारण अधिक किराया देकर रोडवेज बस से यात्रा किए। इंटरसिटी एक्सप्रेस का नौतनवा से गोरखपुर तक 45 रुपया किराया है। रोडवेज से 135 रुपया और प्राइवेट बस से 140 रुपया किराया लगता है।
नौतनवा छपरा एक्सप्रेस 12:25 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आती है और अपराह्न 3:00 बजे प्रस्थान करती है। रविवार को यह ट्रेन नहीं आती।