फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरक्षण टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को होती परेशानी

Sat, 24 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आरक्षण टिकट नहीं मिलती है, इससे 18 किलोमीटर दूर आनंदनगर यात्रियों को आना पड़ता है। इसके लिए यात्रियों ने कई बार मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


बृजमनगंज रेलवे गोरखपुर-गोंडा रेलवे लाइन के 55वें किलोमीटर पर स्थित बृजमनगंज रेलवे स्टेशन बहुत पुराना है। दो जनपदों महाराजगंज व सिद्धार्थनगर को जोड़ने वाला रेलवे स्टेशन से दूर दराज से रोजाना 2000 की संख्या में लोग आते हैं। यहां से 18 किमी दूर फरेंदा और 21 किमी सिद्धार्थनगर यात्री जाकर आरक्षण टिकट लेने जाते हैं। क्षेत्र के महेश जायसवाल का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को आमान परिवर्तन के बाद से ही यह उम्मीद थी कि इसका कायाकल्प कर यह अनेक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, लेकिन यह देश के विभिन्न बड़े शहरों के स्टेशनों से भी जुड़ गया।

क्षेत्र के समाज सेवी शशिकांत जायसवाल का कहना है कि लोटन ,उसका,धानी, लेहड़ा तक के यात्री बृजमनगंज स्टेशन से दिल्ली , मुंबई , बगलोर , लखनऊ ,सूरत , पंजाब की यात्रा ट्रेन से करते हैं। स्टेशन पर बैठने बुनियादी सुविधाओं के अभाव के अलावा यहां आज तक आरक्षण काउंटर भी नहीं खोला गया है। स्टेशन मास्टर केपी सिंह ने बताया की आरक्षण खोलने या बंद करना डिवीजन से होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें