लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर क्षेत्र हरैया रघुवीर गांव में बीते दिनों से एक तेंदुए के पदचिह्न मिलने से हड़कंप मचा है। शुक्रवार की शाम को धुसवां कला गांव निवासी किसान राजेश खेत देखने गए थे। सरसों के खेत में एक तेंदुआ दिखा। उसे देखते ही वह कांपने लगे और तत्काल खेत से निकलकर भागे। राजेश ने बताया कि यदि समय से भागकर अपनी जान ना बचाई होती हो, तेंदुए के हमले से बच नहीं पाता। क्योंकि, खेत से गांव दूर है। शोर मचाने पर भी कोई आवाज नहीं सुन पाता। सूचना देने के बाद भी वन विभाग सुस्त है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि तेंदुए का कहीं सुराग नहीं मिला है। तलाश जारी है।