फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए निकाली पदयात्रा

Tue, 30 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारतीय किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को पदयात्रा निकाली। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पदयात्रा की नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि देश का मान बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण किया गया है। इसका आरोप सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगा है। गिरफ्तारी और कार्रवाई के लिए एक महीने से खिलाड़ी धरना दे रहे हैं। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। बेटी बचाओ अभियान चलाने वाले लोग बेटियों को बचाने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रहे हैं। इस दौरान जनार्दन गुप्ता, आस मोहम्मद, शिवप्रताप, विनोद गुप्ता, सुरेश, विमला, रेखा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें