फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में पचरुखी की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
फरेंदा के छितही बुजुर्ग में सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित बालीबाल प्रतियोगिता की विजेता वचरुखी - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता में पचरुखी की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

फरेंदा। सहकारिता सप्ताह के तहत ग्राम छितही बुजुर्ग में ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में पचरुखी ने प्रथम व छितही बुजुर्ग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बेचन निषाद ने शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी अखंड चतुर्वेदी ने की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में खेल का बड़ा महत्व है। खेल के माध्यम से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को खेती में अधिक आय हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा केंद्र प्रभारी आरएन सिंह ने कहा कि इस समय सहकारिता के माध्यम से किसानों की मदद की जा रही है। कृभको की तरफ से विजेता को ट्रॉफी व वॉलीबाल किट व उपविजेता को ट्राफी के साथ तरल जैव उर्वरक दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान सीपी सिंह, रामवचन सहानी, रामू यादव, श्याम त्रिपाठी, रोहित सिंह, विमलेश यादव, पल्लर सहानी, जुगानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें