फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो खेत में घुसी, दो सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली रामगढ़वा में शनिवार को अपराह्न एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में चली गई। हादसे में एक युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ये घटना गुरली रामगढ़वा रेलवे क्रॉसिंग के समीप सबया-खड्डा मार्ग पर करीब अपराह्न 3:40 बजे एक स्कॉर्पियो खड्डा से सिसवा जा रही थी। गुरली रेलवे क्रॉसिंग से पहले मोड़ पर अचानक वाहन चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा पहुंची। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार रोहित यादव (21) व भोला कुमार शाह (32), निवासी सियाड़ीगढ़ मठिया, थाना मुफस्सिल, जनपद सिवान (बिहार) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि फोन के जरिये घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें