फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन जिलों के हड्डी रोग विशेषज्ञों ने किया 10 बच्चों का उपचार

Sun, 11 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नवजात शिशु के जन्मजात पैर टेढ़ा होना बीमारी है। इसे ठीक किया जा सकता है। इसके लिए शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें तीन जिलों के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरो ने हिस्सा लिया। पंजीकृत 10 बच्चों को उपचार भी किया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रबंधक डॉ. मोहम्मद कमरूज्जमा लारी ने बताया कि बच्चों के जन्मजात बीमारी का निशुल्क इलाज करने के लिए अनुष्का फाउंडेशन संस्था कार्य करती है। जिला अस्पताल में 10 बच्चे आए थे, जिनके पैर टेढ़े थे, उनमें आठ बच्चों का प्लास्टर लगाया गया है। शिविर में महराजगंज, सिद्धार्थनगर व कुशीनगर के हड्डी रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अवनीश ने बताया कि जन्मजात बच्चों के पैर अगर टेढ़ा होता है तो प्लास्टर व छोटा चीरा लगाकर ठीक किया जा सकता है। मेडिकल रूप से भी यह बच्चे अनफिट नहीं होते। किसी भी नौकरी, खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें