फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर आभूषण की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर में घुसकर आभूषण की चोरी
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। कस्बे के मधुवन नगर वार्ड निवासी राजू जायसवाल के घर में रविवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। मामले में गृह स्वामी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित राजू ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर सपरिवार चर्च गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वापस लौटे तो मुख्य गेट एवं घर के अंदर लगे तीन कमरों का ताला टूटा मिला। कमरे में बॉक्स में रखा जेवर सहित लगभग डेढ़ लाख के सामान की चोरी हुई है। चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें