फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम सभा की जमीन से कब्जा हटाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। तहसीलदार फरेंदा ने बृजमनगंज थाना क्षेत्र के झांगपार में ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करने वाले आरोपी पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही बेदखली का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार झांगपार गांव में खलिहान की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने रूप से दीवार चलाकर कब्जा कर लिया है। मामले की शिकायत मिलने पर तहसीलदार फरेंदा वशिष्ठ कुमार वर्मा ने लेखपाल की रिपोर्ट और मुकदमे के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर रवींद्रनाथ गिरी का कब्जा सिद्ध पाकर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए बेदखली का आदेश दिया। वहीं लेखपाल के जरिए नोटिस भेजकर ग्राम सभा की जमीन पर हुए कब्जे को तीन दिन के अंदर स्वयं हटाने का आदेश देते हुए कहा है कि ऐसा नहीं करने पर कब्जा बलपूर्क हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें