सोनौली। मुगलिप-नारायणगढ़ सड़क खंड पर सोमवार सुबह हुए भूस्खलन के बाद मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जो सोमवार की रात मलबा हटाने के बाद आवागमन का संचालन शुरू हो गया है। मंगलवार से अब दोनों तरफ के वाहन नियमित रूप से चल रहे हैं। यातायात कार्यालय ने दशहरा की भीड़ को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों से लेन अनुशासन का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय परिवहन उद्यमी महासंघ ने चेतावनी दी है कि दशहरा के दौरान कई चालक बिना आराम किए लंबे समय तक वाहन चलाते पाए जाने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।