फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाजार का खुला खाद्य पदार्थ लोगों की सेहत पर डाल रहा असर

Fri, 01 Mar 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बाजार का खुला दूषित खानपान लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। युवा और बच्चे टाइफाइड की चपेट में आ रहे हैं। एक साल में जिला अस्पताल में 300 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंच चुके हैं। जिले में यह बीमारी तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन

समय के साथ लोगों के खानपान में तेजी से बदलाव आया है। खासकर युवा एवं बच्चे बाजार के भोजन को अधिक पसंद कर रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि बाजार में बिकने वाले चाट पकौड़े, कचौड़ी, समोसे आमतौर पर खुले में बिकते हैं। ऐसे में ये खाद्य पदार्थ लोगों की सेहत पर असर डालते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से सबसे ज्यादा पेट से जुड़ी बीमारियां होती हैं। इसके साथ ही घर पर भोजन करते समय साफ-सफाई को नजर अंदाज करना भी इस बीमारी को आमंत्रण देने के समान है। टाइफाइड में शरीर का सबसे अधिक प्रभावित भाग आंत होता है। टाइफाइड बुखार में पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है, लेकिन समय के साथ-साथ शरीर के कई अन्य अंग भी प्रभावित होने लगते हैं। टाइफाइड के रोगियों को पेट दर्द, दस्त, कब्ज और वजन कम होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें