फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने वृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गौतम बुद्ध इकाई, अटल बिहारी बाजपेयी इकाई व स्वामी विवेकानंद इकाई के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि जागरूक मतदाता ही नए भारत का निर्माण करता है।