कुआनो नदी में उतराता मिला युवक का शव
सोनहा व खोड़ारे थाने के बार्डर पर पगारे टोला का मामला
मौके पर पहुंची दोनों थानों की फोर्स, बाहर निकाला गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के गोंडा जिले के खोड़ारे थाने की सीमा पर स्थित नरकटहा गांव के पगारे टोला के दक्षिण कुआनो नदी में मंगलवार को युवक का शव उतराया हुआ मिला। मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गई। सोनहा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष रामदेव भी मौके पर पहुंचे। इधर सूचना पाकर गोंडा जिले के खोड़ारे थाने की पुलिस भी पहुंच गई। खोड़ारे के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त के लिए आस-पास गांव के लोगों को बुलाया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। युवक ने शर्ट, लोवर व चप्पल पहना है। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।