चौक बाजार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बागापार-झनझनपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात करीब नौ बजे दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। उनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, अमरजीत वर्मा निवासी बहेरवा (32), गुंजेश यादव (22) निवासी कोदईपुर बागापार और निखिल (24), प्रद्युम्न यादव (25) निवासी कोदईपुर थाना कोतवाली अलग-अलग बाइक से घर जा रहे थे। झनझनपुर भट्ठे के पास दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई। लोगों व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद प्रदुम्मन यादव को मृत घोषित कर दिया। अमरजीत की हालत नाजुक देख मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। संवाद