फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा सोनौली के काली मंदिर सुकरौली रोड पर एसएसबी और सोनौली पुलिस ने सूचना के आधार पर भारत से नेपाल जा रहे एक युवक के पास मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की शाम सोनौली पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक काली मंदिर सीमावर्ती गांव सुकरौली के रास्ते मादक पदार्थ लेकर नेपाल जा रहा है। सूचना के बाद सोनौली पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक संदिग्ध रूप से पैदल ही नेपाल जाते दिखाई दिया। इसकी जांच के दौरान उक्त युवक की जेब से 118 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम भेष बहादुर थापा निवासी सूर्यपुरा रूपनदेही नेपाल बताया। चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्रत कुमार सिंह ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें