घर के पीछे पोखरे में डूबने से युवक की मौत
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर में मंगलवार सुबह 7 बजे एक युवक की पोखरे में पैर फिसल जाने से डूब कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को पानी से निकला। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। ग्राम पंचायत रानीपुर टोला तेरहो निवासी राजू (25) सुबह घर से निकला था। घर के पीछे ही पोखरा है। पानी होने से कच्ची दीवार का सहारा लेकर आगे बढ़ रहा था। इतने में दीवार भरभरा कर गिर गई जिससे युवक अपने आप को संभाल नहीं पाया और फिसल कर पोखरे में गिर गया। मौके पर ही पोखरे में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृत राजू के दो बच्चे हैं जिसमें रवि (7) और पूजा (5) के हैं। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर रवि कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।