सहेली के घर आई महिला की मार्ग दुर्घटना में मौत
परसा मलिक ( महराजगंज)। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सेमरतर चौराहे के पास पिकअप की चपेट में आ जाने से घायल महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक बनारस निवासी संतीरा देवी (28) अपनी सहेली शकुंतला देवी के घर शिवपुरवां गांव में आई थी। मंगलवार की रात को पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गई। उनको सीएचसी रतनपुर ले जाया गया। जहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सोनौली कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।