फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर लगे बैरियर में सिर टकराने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर लगे बैरियर में सिर टकराने से महिला घायल
विज्ञापन

नौतनवां ( महराजगंज)। थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर टोल प्लाजा लेन पर लगे बैरियर की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। आनन-फानन में महिला को टोल प्लाजा के एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक कलेंद्र निवासी लेहड़ा बाजार रविवार को अपनी पत्नी चंपी को लेकर बाइक से ठूठीबारी में किसी शादी में जा रहे थे। अभी वह नौतनवां- गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे ही थे कि वह चार पहिया लेन में बाइक लेकर घुस गए और वहां लगे बैरियर के पास पहुंचते ही कलेंद्र अपना सिर नीचे कर आगे बढ़ गए, जबकि बाइक पर पीछे बैठीं उनकी पत्नी का सिर बैरियर से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। टोल प्लाजा के एंबुलेंस से तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें