फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी काम हुए पर हमारा तरीका अलग

विज्ञापन
पहले भी काम हुए पर हमारा तरीका अलग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने निचलौल के राजा रत्न सेन इंटर काॅलेज के मैदान में भाजपा के पक्ष में हुई सभा में मोदी सरकार के कामकाज की तारीफ की। कहा कि मैं यह नहीं कहता कि आज से पहले इस देश में काम नहीं हुआ लेकिन हमारे और उनके काम का तरीका अलग था। उन्होंने उदाहरण सहित इसका जिक्र भी किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना कांग्रेस ने शुरू की और 2008 से 2014 तक देश में महज 25 लाख लोगों को घर दिया, लेकिन भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में ही एक करोड़ से अधिक घर बनाए गए। आजादी के बाद से 2014 तक देश में 12 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए, जबकि भाजपा ने पांच साल में उज्ज्वला योजना से 13 करोड़ परिवारों को कनेक्शन दिया। देश में सड़कों का विकास अटल ने शुरू किया था, जिसे मोदी सरकार ने आगे बढ़ाया। कांग्रेस की न्याय योजना पर तंज कसते हुए कहा कि 55 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस अब गरीबों के साथ न्याय करने की बात कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें