खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी चंडीथान के जवानों ने मुखबीर की सूचना पर एक ट्रक सागौन की लकड़ी बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया है। कार्यवाहक कमांडेंट वरुन कुमार ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि बिना कागजात के ट्रक पर सागौन की लकड़ी जा रही है। सूचना पर अमल करते हुए टीम भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527/17 के पास पहुंची, तो वहां एक ट्रक नौतनवा की तरफ से आता दिखाई दिया। जवानों ने रोककर तलाशी ली तो ट्रक में सागौन की लकड़ी मिली। जांच पड़ताल के लिए वन विभाग को सौंप दिया है। ट्रक चालक ने पूछताछ में अपना नाम जर्नादन सिंह निवासी अगया पोस्ट करमैनी जिला कुशीनगर बताया। लकड़ी का मालिक दिनेश यादव के कहने पर नौतनवा से सागौन लेकर आ रहा था। गिनती कराई गई तो सागौन 111 बोटा मिला। संवाद