लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिहा खुर्द निवासी रामेश्वर चौरसिया (40) बुधवार को बनरसिहा कला गांव के सामने स्कूल वाहन की ठोकर से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम बनरसिहा खुर्द निवासी रामेश्वर चौरसिया अपने बेटे को भगीरथपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाने जा रहे थे। बाइक पर सवार होकर गांव से निकलकर जैसे ही वे ग्राम पंचायत बनरसिहा कला के सामने पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही स्कूली वैन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया। इससे रामेश्वर चौरसिया गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सीएचसी लक्ष्मीपुर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ कोल्हुई आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद