फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में गिरकर डूबने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के भिटौली टोला हथियागढ़ में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की नहर में फिसल कर डूबने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी गिलासी देवी ने स्थानीय थाने पर लिखित सूचना दी है कि मेरे पति इंद्रजीत (45) शनिवार की सुबह लगभग 7:00 बजे शौच के लिए मवन नाले की तरफ गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो मैं उनकी तलाश करते हुए नहर की तरफ गई। वहां ढूंढते हुए मैंने देखा कि मेरे पति नहर में गिरे हुए हैं। शोर सुनकर गांव के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उन्हें बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद पता चला कि उनकी मौत हो गई है। मृतक घर पर ही रहकर खेती-बारी का काम करता था। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें