खुशहालनगर। तिवारी चौक पास रेलवे ढाले पर 35 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि शव के बगल में एक साइकिल भी खड़ी थी। शव की पहचान रामपुर बल्डीहा निवासी कामेश्वर (तेजू) के रूप में हुई। वह घर से घुघली कस्बे में जाने के लिए निकले थे। परिवार में कोई अनबन भी नहीं होने की बात कही गई। कारणों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। चौकी प्रभारी रमेश वरुण के अनुसार तहरीर नहीं मिली है। संवाद