महराजगंज। पंचायत उपचुनाव के तहत जिले में रिक्त पड़े क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक व ग्राम सदस्य पद के 30 सीटों पर किए गए नामांकन की बुधवार को जांच की गई। जिसमें घुघली में ग्राम सदस्य पद के एक नामांकन को रद्द किया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि घुघली ब्लॉक में रिक्त पड़े एक क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर एक उम्मीदवार ने नामांकन सही पाया गया। वहीं फरेंदा में एक, परतावल व मिठौरा में दो-दो, सिसवां व पनियरा में चार-चार नामांकन सही मिला। घुघली में दो नामांकन सही मिला, जबकि एक को रद्द किया गया। बृजमनगंज में तीन, सदर में पांच व निचलौल में छह उम्मीदवारों का नामांकन सही पाया गया। नाम वापसी व प्रतीक चिह्न का आवंटन बृहस्पतिवार को होगा। संवाद