वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के हरदी और बरोहिया के बीच सोमवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे हुए सड़क हादसें में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां पर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वही व्यक्ति के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौनी गांव निवासी मजीबुल्लाह कादरी (55) सामान की खरीदारी करने निचलौल आए थे। जहां से सामान की खरीदारी कर बाइक से वापस घर के लिए लौट रहे थे। अभी मजीबुल्लाह निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर गांव हरदी और बरोहिया के बीच में पहुंचे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार वाहन उनको चपेट में ले लिया। जिस दौरान वह सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजीबुल्लाह को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने कहा कि मामलें की जानकारी मिली है। शव को कब्जे के लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।