फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वनटांगियों ने सुनाई समस्या, डीएम ने निस्तारण के दिए निर्देश

विज्ञापन
वनटांगियों ने सुनाई समस्या, डीएम ने निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन
वनटांगियों ने स्वतंत्र ग्राम घोषित करने अथवा नजदीक के गांव में जोड़ने का किया अनुरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के वनटांगियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी अनुन्य झा से मिलकर अपनी समस्याओं को बताया। जिस पर डीएम ने उनकी समस्याओं के निस्तारण की दिशा में आवश्यक पहल उठाने का निर्देश दिया। यह भी आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं ंको कम करने में प्रशासन से जो भी बन पड़ेगा, किया जाएगा।
वनटांगिया समिति के लोगों ने वनटांगिया गांवों को स्वतंत्र गांव घोषित करने अथवा नजदीक के गांव से जोड़ने की मांग की। इसके साथ ही सभी गांवों में चकबंदी कराने, गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने, सभी ग्रामों में सामुदायिक अधिकार पत्र प्रदान करने व टांगिया में पढ़े-लिखे बच्चों को योग्यतानुसार नौकरी प्रदान किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने सभी मांगों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग व वन विभाग को जल्द से जल्द संपर्क मार्ग को पूरा करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया। चकबंदी कार्य को तीन-चार माह में पूर्ण कराने को कहा। नवीन दावों की स्वीकृति के लिए खंड स्तरीय समिति को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। गांवों में पात्र गृहस्थी कार्ड से वंचित लोगों को कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। उज्ज्वला कनेक्शन का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पात्रता के आधार पर उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

वनटांगिया गांव में बने स्कूल भवनों में जल्द से जल्द पढ़ाई प्रारंभ किए जाने की मांग की। इस दौरान डीएफओ पुष्प कुमार कांधला, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता गंगासागर यादव समेत अन्य अधिकारी व वनटांगिया गांव से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें